March 19, 2026
Sevoke Road, Siliguri
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स

पहाड़ के भाजपा उम्मीदवार पार्टी का कितना करेंगे बेड़ा पार!

भारतीय जनता पार्टी की नई लिस्ट में दार्जिलिंग से नमन राय को टिकट दिया गया है. जबकि कालिमपोंग सीट से हॉकी के पूर्व खिलाड़ी भरत छेत्री को उम्मीदवार बनाया गया है. कर्सियांग सीट से भाजपा ने सोनम लामा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. दार्जिलिंग सीट से वर्तमान विधायक नीरज जिंबा का टिकट कट गया है.

भाजपा की दूसरी लिस्ट में रूपा गांगुली, निशित प्रमाणिक और प्रियंका टिंबरेवाल जैसी हस्तियों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉक्टर राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस राय समेत फिल्मी सितारों पर भी दाव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और कड़ा और रोमांचक हो गया है. बीजेपी का यह दांव बंगाल की सत्ता में सेंध लगाने की एक बड़ी कोशिश मानी जा रही है.

लेकिन हम बात पहाड़ का करेंगे. इस बार दार्जिलिंग सीट से भारतीय जनता पार्टी ने नीरज जिंबा का पत्ता काट दिया है, जिन्हें पूरा भरोसा था कि पार्टी उन्हें ही टिकट देगी. नीरज जिंबा दार्जिलिंग में एक महत्वपूर्ण हस्ती के रूप में जाने जाते हैं और राजू बिष्ट के करीबी भी हैं. आखिर यह उलट फेर कैसे हो गया? क्या इसके पीछे पार्टी की कोई और मंशा रही या फिर चुनाव जीतने की कोई रणनीति रही थी. यह जानने से पहले भाजपा के घोषित पहाड़ के उम्मीदवारों पर एक नजर डालते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *