नई सरकार के गठन के बाद से ही सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई करती नजर आ रही है। इसी क्रम में रविवार को भक्तिनगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नेताजी नगर इलाके के नदी किनारे से अवैध रूप से निकाले गए बालू से लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए। पुलिस की अचानक छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि मौके का फायदा उठाकर दोनों ट्रैक्टरों के चालक फरार होने में सफल रहे, लेकिन पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को कब्जे में ले लिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि शहर से सटे विभिन्न नदी क्षेत्रों से रात के अंधेरे और सुनसान समय का फायदा उठाकर अवैध रूप से बालू निकाला जा रहा है। रविवार को भी गुप्त सूचना मिलने के बाद भक्तिनगर थाना पुलिस की एक टीम नेताजी नगर इलाके में अभियान चलाने पहुंची। वहां नदी के चर इलाके में दो ट्रैक्टरों में बालू लोड किया जा रहा था। पुलिस को देखते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर थाने ले आई।
गौरतलब है कि चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से प्रशासन और पुलिस अवैध बालू व पत्थर तस्करी के खिलाफ लगातार सख्ती बरत रही है। इसके चलते शहर और आसपास के कई इलाकों में नदी से अवैध खनन का काम काफी हद तक बंद हो गया है। बावजूद इसके कुछ तस्कर अब भी चोरी-छिपे अवैध कारोबार करने की कोशिश कर रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि जब्त किए गए ट्रैक्टरों में लदा बालू कहां से निकाला गया था, इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं और इस अवैध कारोबार का नेटवर्क कितना बड़ा है, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही फरार चालकों की तलाश भी जारी है। पुलिस ने साफ किया है कि नदी से अवैध खनन और तस्करी के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।
siliguri
Action
bjp
good news
newsupdate
siliguri metropolitan police
SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION
WEST BENGAL
westbengal
अवैध बालू खनन पर सिलीगुड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई — दो ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार; जांच जारी !
- by Ryanshi
- May 10, 2026
- 0 Comments
- Less than a minute
- 509 Views
- 3 months ago

Related Post
Raju Bista, bjp, dooars, good news, newsupdate, north bengal
झालोंग-जालढाका क्षेत्र के विकास को लेकर राजू बिष्ट का
August 17, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, alert, newsupdate, rain, sad news, weather
समंदर में उठा बवंडर बंगाल को डूबोएगा?
August 17, 2026
