May 17, 2026
Sevoke Road, Siliguri
lost phone good news indian railway newsupdate railway

सिलीगुड़ी जंक्शन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, बरामद चोरी और गुम हुए मोबाइल असली मालिकों को सौंपे गए !

https://khabarsamay.com/grp-conducts-major-operation-at-siliguri-junction-recovered-stolen-and-lost-mobile-phones-handed-over-to-their-rightful-owners/

जीआरपी सिलीगुड़ी जंक्शन ने एक विशेष अभियान के तहत यात्रियों के चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर रविवार को उनके असली मालिकों को सौंप दिए। विभिन्न समय पर दर्ज की गई शिकायतों के आधार पर जीआरपी ने तकनीकी सहायता और ट्रैकिंग सिस्टम की मदद से कई मोबाइल फोन का पता लगाया और उन्हें रिकवर किया।

रविवार को थाने में सभी बरामद मोबाइलों की पहचान, दस्तावेजों की जांच और सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें संबंधित यात्रियों को वापस कर दिया गया। लंबे समय से अपने मोबाइल खोने के कारण परेशान यात्रियों के चेहरे मोबाइल वापस मिलने पर खुशी से खिल उठे।

जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी है और यात्रियों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि चोरी और गुम हुए मोबाइलों की बरामदगी पुलिस की प्राथमिकता है। यात्रियों ने जीआरपी की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया और सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *