May 29, 2026
Sevoke Road, Siliguri
newsupdate amit jain bjp sad news siliguri SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION

सिलीगुड़ी के किरणचंद्र श्मशान घाट में गंभीर अव्यवस्था, तीनों इलेक्ट्रिक चूल्हे खराब होने से परिजन परेशान !

https://khabarsamay.com/serious-chaos-at-siliguris-kiranchandra-crematorium-with-family-members-worried-as-all-three-electric-stoves-are-out-of-order/

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी के किरणचंद्र श्मशान घाट में गंभीर अव्यवस्था को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली है। आरोप है कि श्मशान घाट की तीनों इलेक्ट्रिक चूल्हा लंबे समय से खराब पड़ी हैं, जिससे अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे कई परिवार अपने परिजनों के शव लेकर श्मशान घाट पहुंचे, लेकिन उन्हें वहां से लौटने या अन्य स्थान पर जाने की सलाह दी गई। इस स्थिति के कारण शोकग्रस्त परिवारों को घंटों इंतजार करना पड़ा, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार रात से ही स्थिति और खराब हो गई थी। लगातार खराब मशीनों के कारण अंतिम संस्कार की प्रक्रिया बाधित हो रही है।

मौके पर स्थिति का जायजा लेने सिलीगुड़ी पहुंचे विरोधी दल नेता अमित जैन। उनके साथ 4 नंबर वार्ड पार्षद विवेक सिंह, 5 नंबर वार्ड पार्षद अनिता महतो, 8 नंबर वार्ड पार्षद शालिनी डालमिया और सिलीगुड़ी मंडल-2 के भाजपा नेता कन्हैया पाठक भी मौजूद थे।

अमित जैन ने आरोप लगाते हुए कहा कि “कल रात से लोग परेशान हैं, लेकिन सिलीगुड़ी नगर निगम का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं दिखा। श्मशान घाट जैसी महत्वपूर्ण सुविधा का इस तरह ठप होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।”

इस घटना के बाद श्मशान घाट परिसर में तनाव का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द खराब चूल्हों की मरम्मत और व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *