July 31, 2026
Sevoke Road, Siliguri
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स

बंगाल सरकार के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले!

सिलीगुड़ी समेत पूरे बंगाल के दुकानदारों, व्यापारियों और कारोबारियों को उम्मीद है कि इस बार दुर्गा पूजा में उनकी कमाई बढ़ेगी. उनकी दुकानों में बिक्री बढ़ेगी और मुनाफा भी बढ़ेगा. कारोबारी उम्मीद कर रहे हैं, अगर मौसम ने साथ दिया तो राज्य सरकार के कर्मचारियों के भरोसे उनकी नैया पार लगने वाली है! यह कैसे, चलिए आप भी जाने कि किस तरह से कारोबारी और दुकानदारों को पूजा में कारोबार जमाने का विश्वास है!

क्या आप बंगाल सरकार के तहत नौकरी करते हैं? क्या आप एक सरकारी कर्मचारी हैं ?तो आपके लिए बंगाल सरकार सबसे बड़ी सौगात लेकर आ रही है. दुर्गा पूजा से पहले ही आपकी जेब भर जाएगी. किसी और की पूजा मने या ना मने, लेकिन बंगाल सरकार के कर्मचारियों की दुर्गा पूजा ऐतिहासिक होने वाली है!

यह ऐतिहासिक इसलिए कही जा रही है कि बंगाल की लोकतांत्रिक सरकार के इतिहास में शायद यह पहला अवसर होगा, जब राज्य सरकार के कर्मचारियों को अक्टूबर महीने का वेतन एडवांस में मिलने जा रहा है. आमतौर पर सरकारी कर्मचारियों को प्रत्येक महीने की पहली तारीख को वेतन मिलता है. यह पहला अवसर है जब सरकारी कर्मचारियों को अक्टूबर महीने का वेतन एडवांस में मिलेगा. अक्टूबर महीने में ही दुर्गा पूजा है.

सरकारी कर्मचारियों की पूजा ऐतिहासिक रूप से इसलिए भी मनेगी, क्योंकि उन्हें एडवांस में वेतन तो मिल ही रहा है, इसके साथ ही उन्हें 20% डीए भी मिलेगा और इस तरह से महंगाई भत्ता और तनख्वाह मिलाकर एक मोटी रकम दुर्गा पूजा आरंभ होने से काफी पहले ही मिलने जा रही है.मुख्यमंत्री ने पहले ही इसकी घोषणा कर दी है.

हालांकि राज्य सरकार की इस घोषणा से राज्य के कर्मचारी कितना खुश होंगे, यह तो पता नहीं है. परंतु बंगाल में चुनाव के समय भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में कहा था कि हमारी सरकार बनते ही राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए सातवां वेतन आयोग लागू कर दिया जाएगा. केंद्र सरकार के कर्मचारियों के अनुरूप ही महंगाई भत्ता मिलने लगेगा.

अब राज्य सरकार ने ऐसा तो नहीं किया. लेकिन पहली बार एक साथ राज्य सरकार के कर्मचारियों को उन्हें 20% का अतिरिक्त महंगाई भत्ता प्रदान कर रही है. इसलिए समझा जाता है कि उनके चेहरे की मुस्कान जरूर बढ़ जाएगी!

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि राज्य सरकार के कर्मचारियों को केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तरह ही महंगाई भत्ता मिलता रहेगा. लेकिन यह एक बार में नहीं होगा. धीरे-धीरे इसमें सुधार किया जाता रहेगा. उन्होंने एक बार फिर से यह दोहराया है कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिश को राज्य में लागू किया जाएगा.

वर्तमान में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 42% महंगाई भत्ता मिलता है. मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि धीरे-धीरे इस अंतर को खत्म किया जाएगा. जो भी हो, मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद बंगाल के कारोबारी खासकर कपड़ों तथा अन्य एसेसरीज के व्यापारी काफी खुश है. पैसे तो राज्य सरकार के कर्मचारियों को मिलने जा रहा है लेकिन दुकानदार काफी खुश है. क्योंकि उन्हें लगता है कि इस बार पूजा में उनकी बिक्री और ग्राहकों की खरीददारी काफी बढ़ने वाली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *