सिलीगुड़ी:आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में रविवार को नवान्न में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया।
वर्ष 1975 से 1977 के बीच देश में लागू आपातकाल के दौरान सिलीगुड़ी और आसपास के क्षेत्रों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) तथा जनसंघ से जुड़े कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इनमें जीवित लोकतंत्र सेनानियों को समारोह के दौरान सम्मान प्रदान किया गया।
उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सम्मानित होने वालों में मोहन अग्रवाल (रामपुरिया), मोहन बंसल, हरिराम आजाद, वशिष्ठ द्विवेदी, रामअवतार अग्रवाल और पवित्र झा सहित अन्य नाम शामिल हैं।
वहीं, आपातकाल के दौरान गिरफ्तार किए गए दिवंगत नेताओं को भी सम्मान सूची में शामिल किया गया। इनमें जगदीश प्रसाद अग्रवाल, डॉ. देवरत सिंह (देबूदा), सत्यनारायण रामपुरिया, सत्यनारायण शर्मा, महावीर प्रसाद गोयल, मनमोहन राय, अतिश कर्मकार और सुधीर घोष के नाम शामिल हैं।
इस अवसर पर आपातकाल के दौर में लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोगों के योगदान को याद किया गया और उनके त्याग एवं संघर्ष के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

