August 25, 2026
Sevoke Road, Siliguri
Annapurna Bhandar good news newsupdate siliguri SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION

अन्नपूर्णा भंडार समेत कई सामाजिक योजनाओं से पात्र महिलाओं के नाम हटने के विरोध में सिलीगुड़ी नगर निगम अभियान !

https://khabarsamay.com/siliguri-municipal-corporation-campaigns-against-the-removal-of-names-of-eligible-women-from-various-social-schemes-including-annapurna-bhandar/

सिलीगुड़ी, 25 अगस्त: अन्नपूर्णा भंडार समेत कई सामाजिक योजनाओं से पात्र महिलाओं के नाम कथित तौर पर हटाए जाने के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय लोकतांत्रिक महिला समिति ने सिलीगुड़ी में विरोध प्रदर्शन किया। संगठन की ओर से इस मुद्दे को लेकर एक रैली निकाली गई और सिलीगुड़ी नगर निगम के समक्ष प्रदर्शन किया गया।

मंगलवार को रैली बाघा जतिन पार्क से शुरू हुई और सिलीगुड़ी नगर निगम कार्यालय तक पहुंची। हालांकि, पुलिस ने नगर निगम के मुख्य प्रवेश द्वार पर रैली को रोक दिया। इसके बाद स्थिति को देखते हुए संगठन की पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को नगर निगम के अंदर जाने की अनुमति दी गई।

प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम के अधिकारियों से मुलाकात कर पात्र महिलाओं के नाम सामाजिक योजनाओं से बाहर किए जाने के मुद्दे पर चर्चा की। संगठन ने मांग की कि मामले की जल्द जांच कर वास्तविक लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं में शामिल किया जाए।

संगठन का आरोप है कि वास्तविक लाभार्थियों के नाम सूची से बाहर होने के कारण बड़ी संख्या में गरीब महिलाएं सरकारी सुविधाओं से वंचित हो रही हैं। प्रदर्शन के दौरान मांग की गई कि सत्यापन प्रक्रिया को जल्द पूरा कर सभी पात्र लोगों के नाम लाभार्थियों की सूची में शामिल किए जाएं।

वहीं, नगर निगम अधिकारियों की ओर से मामले में आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिए जाने की जानकारी सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *