September 9, 2026
Sevoke Road, Siliguri
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स

दार्जिलिंग, कालिमपोंग और जलपाईगुड़ी जिले में भारी बारिश और तूफान के आसार!

सावधान हो जाइए. अभी तो सिलीगुड़ी समेत उत्तर बंगाल के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में मौसम सुहाना बना हुआ है लेकिन आपको सतर्क हो जाने की जरूरत है यह मौसम कब बदलने जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है कम से कम मौसम विभाग तो यही कहता है इसलिए सावधानी जरूरी है.

सिलीगुड़ी से लेकर पहाड़ ,समतल और Dooars इलाके में अगले कुछ दिनों तक मौसम की अस्थिरता बनी रहेगी. मौसम की अस्थिरता का मतलब यह है कि कभी भी मौसम कुछ गुल खिला सकता है. मौसम का मिजाज एकाएक बदल सकता है. धूप भी होगी और बरसात भी होगी. लेकिन बुधवार से मौसम का मिजाज बदलेगा और शुक्रवार तक सिलीगुड़ी और उत्तर बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश के साथ ही आंधी व तूफान की चेतावनी दी गई है.

पिछले दो-तीन दिनों से सिलीगुड़ी में रुक-रुक कर बारिश हो रही है. हालांकि धूप भी हो रही है. लोग अनुमान लगा रहे हैं कि आगे ऐसा ही मौसम बना रहेगा. लेकिन मौसम विभाग ने मौसम के इस उलट फेर को चेतावनी के रूप में लिया है और कहा है कि मौसम कभी भी खतरनाक रूप ले सकता है.

मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि बारिश के साथ ही आंधी तूफान आ सकता है. यह कृषि, बस्ती और संचार व्यवस्था को प्रभावित कर सकता है. पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ सकती हैं. ऐसे में समतल और पहाड़ के नदी किनारे रहने वाले लोगों तथा संवेदनशील स्थानों में रहने वाले लोगों को सतर्क हो जाने की जरूरत है.

सिलीगुड़ी और आसपास के इलाकों में आज दोपहर बाद मौसम सुहावना देखा गया. कई इलाकों में बारिश भी हुई. लेकिन मौसम ऐसा ही बना नहीं रहेगा. यह कभी भी खतरनाक रूप ले सकता है. पिछले दो दिनों से ऐसा ही चल रहा है. रात में भी गरज के साथ बारिश हुई. सिलीगुड़ी में कई इलाकों में भारी बारिश हुई तो कुछ इलाकों में रिमझिम या सिर्फ फुहार के अलावा कुछ नहीं हुआ. ऐसे में उमस का भी बुरा हाल है. हालांकि मौसम विभाग से प्राप्त समाचार के अनुसार इस तरह की अस्थिरता आगे भी बनी रहेगी.

लेकिन आज से लेकर शनिवार तक के मौसम की चाल को लेकर संभावना व्यक्त की गई है कि मौसम यहां से बिगड़ेगा और जोरदार बारिश और तूफान के साथ परवान चढेगा. कम से कम दार्जिलिंग के पहाड़ी इलाकों, कालिमपोंग और जलपाईगुरी के अनेक इलाकों में भारी बारिश के साथ ही तूफान चल सकता है. शुक्रवार को उत्तर बंगाल के समतल और पहाड़ी इलाकों में भारी बरसात हो सकती है. पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है. यहां भारी बरसात हो सकती है.

मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा गया है कि शनिवार को उत्तर बंगाल के कई जिलों जिनमें दार्जिलिंग, कालिमपोंग, अलीपुरद्वार कूचबिहार, जलपाईगुड़ी आदि जिले शामिल हैं, तेज आंधी पानी के पूरे आसार नजर आ रहे हैं. मौसम के बिगड़ते मिजाज का सामना करने के लिए सतर्कता जरूरी है. इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को सचेत किया है और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर चले जाने का निर्देश दिया है.

पहाड़ में खतरा बड़ा है. इसलिए मौसम विभाग ने कहा है कि पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ेगी. कई जगह रास्ते कट जाएंगे. जिससे आवागमन प्रभावित होगा. प्रशासन को सावधानी बरतने के साथ ही लोगों को जागरूक करने की भी जरूरत है. मौसम विभाग के ताजा निर्देश के बाद प्रशासनिक स्तर पर पहल शुरू हो गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *