September 20, 2026
Sevoke Road, Siliguri
sikkim siliguri taxi tourist WEST BENGAL westbengal प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स लाइफस्टाइल सिलीगुड़ी

सिलीगुड़ी में ‘Tourism, Mobility & Road Safety Summit 2026’ का आयोजन,
5 ड्राइवरों को मिला ‘बेस्ट सारथी’ सम्मान!

सिलीगुड़ी में पर्यटन, मोबिलिटी और रोड सेफ्टी को लेकर बड़ा समिट आयोजित किया गया।
नॉर्थ बंगाल टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स एसोसिएशन की ओर से मैनाक टूरिस्ट लॉज में आयोजित ‘Tourism, Mobility and Road Safety Summit 2026’ में करीब 300 ट्रांसपोर्टर्स ने हिस्सा लिया।
समिट से पहले करीब 50 गाड़ियों की कार रैली भी निकाली गई, जिसमें पश्चिम बंगाल के अलग-अलग पर्यटन स्थलों की तस्वीरों के जरिए राज्य के पर्यटन को प्रमोट किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन PWD और PHE मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने किया। उन्होंने कहा कि पूजा से पहले राज्य की महत्वपूर्ण सड़कों की मरम्मत पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है और 10 अक्टूबर तक सड़कें दुरुस्त करने की कोशिश है। पहाड़ी इलाकों की सड़कों के विकास पर भी जोर दिया जा रहा है, ताकि पर्यटकों को आवागमन में परेशानी न हो।
वहीं, आयोजकों ने कहा कि पर्यटन परिवहन से जुड़े ड्राइवरों को आधुनिक तकनीक, सुरक्षित ड्राइविंग और बेहतर सर्विस को लेकर प्रशिक्षण देना इस समिट का प्रमुख उद्देश्य है।
पर्यटन क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए पांच ड्राइवरों को ‘बेस्ट सारथी’ सम्मान भी दिया गया।
कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री शंकर घोष के शामिल होने की उम्मीद थी, लेकिन विशेष कारणों से वे मौजूद नहीं हो सके। उन्होंने वीडियो संदेश के जरिए कार्यक्रम को शुभकामनाएं दीं।
यानी पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ सुरक्षित और प्रोफेशनल ट्रांसपोर्ट सिस्टम तैयार करने पर भी इस समिट में जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *