November 11, 2026
Sevoke Road, Siliguri
newsupdate siliguri उत्तर बंगाल सिलीगुड़ी

छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने संतोषी घाट पहुंचे पुलिस कमिश्नर सैयद वकार रजा, सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण !

छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से सिलीगुड़ी पुलिस प्रशासन ने शहर के विभिन्न छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को सिलीगुड़ी के पुलिस कमिश्नर सैयद वकार रजा ने वार्ड नंबर 5 स्थित मां संतोषी घाट का दौरा कर तैयारियों एवं सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।

घाट पर पहुंचकर पुलिस कमिश्नर ने वहां की समग्र व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और पुलिस की तैनाती का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ पूजा के दौरान घाट पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

छठ महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना को देखते हुए उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने और सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस कमिश्नर के इस निरीक्षण से स्पष्ट संदेश दिया गया कि छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सिलीगुड़ी पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *