जलपाईगुड़ी, 26 जुलाई: नागराकाटा के च्यांगमारी चाय बागान के अपर डिविजन, नेपाली लाइन मेंएक विशालकाय किंग कोबरा को आम के पेड़ की चोटी पर लिपटा हुआ देखा गया।चाय बागान के श्रमिकों ने जब पेड़ पर साँप देखा,तो उन्होंने तुरंत डायना रेंज वन विभाग को इसकी सूचना दी।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और सांप को बचाने के लिए सुलकापाड़ा के दो सर्प पकड़ने वाले – समावेश विश्वास और फरिदुल हक को बुलाया गया।करीब 20 फीट ऊँचे पेड़ पर चढ़कर, दोनों ने 13 फीट लंबे इस विषैले किंग कोबरा को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना कड़ी मशक्कत की।आख़िरकार, लंबे प्रयासों के बाद सर्प प्रेमियों ने सांप को सुरक्षित रूप से नीचे उतार लिया। उसे पकड़ने के बाद उसी रात को जंगल में छोड़ दिया गया।
snake
dooars
india
Life Style
Nature
rain
Thriller
अलीपुरद्वार
उत्तर बंगाल
घटना
जलपाईगुड़ी
आम के पेड़ पर लिपट कर बैठा था 13 फीट का किंग कोबरा !
- by Ryanshi
- July 26, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 3595 Views
- 1 year ago

Related Post
Raju Bista, bjp, dooars, good news, newsupdate, north bengal
झालोंग-जालढाका क्षेत्र के विकास को लेकर राजू बिष्ट का
August 17, 2026
