August 20, 2026
Sevoke Road, Siliguri
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स amit shah bjp dooars north bengal siliguri

सिलीगुड़ी-पहाड़ समेत उत्तर बंगाल को सौगात देने आ रहे हैं अमित शाह!

Amit Shah is coming to give gifts to North Bengal including Siliguri-Pahar!

भारतीय जनता पार्टी की नई टीम घोषित होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सिलीगुड़ी आ रहे हैं. सिलीगुड़ी में कावाखाली मैदान में भाजपा का महासम्मेलन होने जा रहा है. सूत्रों ने बताया कि अमित शाह 20 से 22 अगस्त तक उत्तर बंगाल के दौरे पर रहेंगे. इस बीच चर्चा यह भी है कि अमित शाह सिलीगुड़ी, पहाड़, तराई, Dooars और उत्तर बंगाल के लोगों के हित में कई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं.

अमित शाह सिलीगुड़ी के लोगों को क्या उपहार देंगे, यह तो पता नहीं. लेकिन सिलीगुड़ी से सटे कावाखाली मैदान में भाजपा का विशाल मंच बनाकर तैयार है. यहां कई दिनों का कार्यक्रम है. इसलिए पार्टी की तरफ से सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सिलीगुड़ी, पहाड़ और Dooars के लोग अमित शाह का स्वागत करने के लिए तैयार हैं. राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद केंद्रीय नेताओं का बंगाल दौरा बढ़ गया है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अपने शासन के 100 दिन पूरे करने वाले हैं. इस सम्मेलन में उनका रिपोर्ट कार्ड भी प्रस्तुत किया जा सकता है.

हालांकि भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमित शाह सिलीगुड़ी में कुछ विशेष प्रयोजन से आ रहे हैं. वह सीमा जिलों की समीक्षा, नगद लेनदेन पर चर्चा, वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन तथा शिलान्यास करेंगे. नेपाल बांग्लादेश आदि पड़ोसी राज्यों में हाल ही में आतंकवादी गतिविधियों, जाली नोट और अन्य आर्थिक नुकसान वाले तत्वों के सर उठाने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री की कोशिश होगी कि सीमावर्ती क्षेत्रों में नगद लेनदेन को नियंत्रित किया जाए. इसके लिए वह कोई सुझाव दे सकते हैं या उपायों पर विचार किया जा सकता है.

सीमावर्ती जिलों में नगदी का इस्तेमाल बढ़ जाने से राष्ट्रीय सुरक्षा और वित्तीय सुरक्षा का भी खतरा बढ़ जाता है. प्रशासनिक स्तर पर भी चुनौतियां बढ़ती है. इसका असर कानून एवं व्यवस्था पर भी पड़ता है. संभावना व्यक्त की जा रही है कि अमित शाह इस विषय पर अधिकारियों को कोई उपाय सुझा सकते हैं या फिर इस विषय पर अधिकारियों को कदम उठाने के लिए कह सकते हैं.

गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में सिलीगुड़ी का कार्यक्रम काफी महत्वपूर्ण है.क्योंकि यह कार्यक्रम सिलीगुड़ी के विकास, कानून एवं व्यवस्था तथा सिलीगुड़ी के भौगोलिक परिवेश से भी जुड़ा हुआ है. सिलीगुड़ी में भारतीय आपराधिक कानून से जुड़ा विशेष प्रदर्शनी हाल शुरू किया जा सकता है. सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री कानून से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों के साथ एक चर्चा करेंगे और भारत सरकार के द्वारा लागू नए कानून को अमल में लाने के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षित कर सकते हैं.

सिलीगुड़ी के आसपास खासकर बांग्लादेश के सीमावर्ती ग्रामों की उन्नति के लिए भारत सरकार ने कुछ नई व्यवस्था की है. भारत सरकार का मानना है कि सीमावर्ती गांवों को वाइब्रेंट विलेज का दर्जा दिया जाना चाहिए. अगर सीमावर्ती गांव विकसित होंगे, वहां जनता के लिए सड़क, बिजली ,पानी, रोजी रोजगार और दूसरी बुनियादी सुविधाएं होंगी तो आतंकवाद और अनियमितता की रोकथाम में मदद मिलेगी. अगर पड़ोसी सीमावर्ती गांव के लोग आबाद रहेंगे तो घुसपैठ को भी मुंह तोड़ जवाब दिया जा सकता है.

अमित शाह का बंगाल दौरा 22 अगस्त को खत्म होगा. उसी दिन भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम की समापन बैठक होगी. आपको बता दें कि इस बार भाजपा की नई टीम में अलीपुरद्वार के सांसद मनोज टीगा को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है जबकि मधु चंद्राकर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. पार्टी के कार्यक्रम के समापन वाले दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *