August 21, 2026
Sevoke Road, Siliguri
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स electricity good news newsupdate power siliguri

सिलीगुड़ी में होगा बिजली का शटर डाउन!

https://khabarsamay.com/electricity-will-be-shut-down-in-siliguri/

अगर आप दिन में कोई विशेष कार्यक्रम या अनुष्ठान करने की तैयारी कर रहे हो तो उससे पहले यह जान लें कि उस दिन कहीं आपके घर बिजली ना आए. इसी उद्देश्य से आपकी सेवा में खबर समय बिजली विभाग से प्रकाशित विज्ञप्ति के तहत नई जानकारियां लेकर सामने आ रहा है. ताकि आप कोई भी योजना बनाने से पहले पावर को लेकर विशेष सतर्कता बरतें.

दुर्गा पूजा के नजदीक आते ही बिजली विभाग अपनी व्यवस्था को सुदृढ़ करने में जुट जाता है .प्रत्येक साल की तरह इस बार भी दुर्गा पूजा से पहले सिलीगुड़ी नगर निगम के अंतर्गत बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है. अगर पहले से जानकारी होगी तो आपकी दैनिक कार्य योजना, व्यापार और दूसरे कार्यों पर कम असर होगा. तो चलिए बताते हैं कि आपके इलाके में कब-कब बिजली गुल होने वाली है.

बिजली विभाग से प्रकाशित विज्ञप्ति के अनुसार 22 अगस्त और 29 सितंबर को दिन के 11:00 से लेकर शाम 4:00 बजे तक ईस्टर्न बायपास रोड, पाइपलाइन, बीएसएफ रोड शालुगाडा, राज फापड़ी, प्रकाश नगर, भानु नगर, नेताजी नगर, भूपेंद्र नगर, डॉन बॉस्को रोड, जिला परिषद रोड, आईजी ऑफिस, चंपासारी रोड, स्टेट गेस्ट हाउस, देवी डांगा रोड, सिलीगुड़ी रेगुलेटेड मार्केट, भक्ति नगर ट्रेफिक, सेवक TOP के अंतर्गत बिजली गुल रहेगी.

अगर आप सेवक रोड के अंतर्गत इस्कॉन मोड से गुरुद्वारा के बीच रहते हो या फिर विधान मार्केट पानी टंकी मोड़ से लेकर कंचनजंगा स्टेडियम के बीच निवास करते हैं, प्रणामी मंदिर रोड ,पंजाबी पाडा, आश्रम पाड़ा, आमतला क्लब, दशरथपल्ली, सूर्यसेन पार्क क्षेत्र ,उधम सिंह सारणी, पानी टंकी TOP के बीच रहते हों तो 23 अगस्त और 19 सितंबर का दिन याद रखें. उन दिनों में सुबह 11:00 बजे से लेकर शाम 4:00 तक बिजली नदारद रहेगी.

अगर आप अतुल प्रसाद सरणी, संघाती मोड, सुकांत पल्ली, आशी घर मोड, तेलीपारा, फाराबारी, नेपाली बस्ती, शिवग्राम पल्ली, आमतला, नज़रुलसरणी, न्यू पालपाड़ा, शांति नगर ,कर्नाटक मोड, भावेश मोड, घूघूमाली मेन रोड, राजा राममोहन राय रोड, ईएम बाईपास, भोलानाथ पाड़ा, नेताजी पल्ली, हरेण मुखर्जी रोड, स्वामी जी सरणी, पाकुड़तला आशीघर टीओपी के अंतर्गत रहते हैं तो 25 अगस्त और सितंबर महीने में 24 तारीख को ना भूलें. उस दिन आपके घर पर बिजली नहीं आएगी. सुबह 11:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक बिजली से संचालित होने वाले किसी भी कार्यक्रम या आयोजन को घर या दफ्तर में ना रखें.

इस महीने की 27 तारीख और सितंबर महीने में 22 तारीख को नौका घाट मोड़ से लेकर झंकार मोड़, एस एफ रोड, उत्तर कन्या, तीस्ता पल्ली, लेक टाउन, एनजेपी गेट बाजार ,शक्ति गढ रोड ,एक से 11 नंबर तक ,भालका मोड आदि इलाकों में बिजली गुल रहेगी. इसलिए इसी के अनुसार वैकल्पिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है.

इसी तरह से 29 अगस्त और 26 सितंबर को उजानू नगर, हिलकार्ट रोड, दार्जिलिंग मोड़ से लेकर महानंदा ब्रिज, सिलीगुड़ी जंक्शन, बर्निंग घाट, प्रधान नगर, बाघाजतिन कॉलोनी, निवेदिता रोड, गुरुंग बस्ती, धूप कंपनी, पाथरघाटा रोड, साइंस सिटी, परिवहन नगर, हिमाचल बिहार और उत्तरायण टाउन शिप के लोगों को बिजली से वंचित रहना पड़ सकता है.

अगर आप सेवक रोड पर कॉसमॉस से लेकर पायल सिनेमा हॉल के बीच कहीं भी रहते हो या हैदरपारा मार्केट कंपलेक्स, फिश मार्केट, आईटीआई रोड, अशरफ नगर ,दुर्गा नगर, पीसी मित्तल बस टर्मिनस, सिलीगुड़ी इंडस्ट्रियल एस्टेट, इस्कॉन रोड ,ज्योति नगर, एकतियासाल हाट, परेश नगर ,अपर भानु नगर ,लाला लाजपत राय रोड, भक्ति नगर पुलिस स्टेशन के बीच रहते हैं तो 30 अगस्त और अगले महीने की 20 तारीख को दिन में 11:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक बिजली मरम्मती का काम चलेगा, जिस वजह से निर्धारित समय के बीच बिजली नहीं आएगी.

मिलन मोड, देवी डांगा बाजार ,डीजे मार्केट, गुलमा, समर नगर, पवित्र नगर, बोटोला के निवासियों को 3 सितंबर और 1 अक्टूबर को बिजली से वंचित रहना पड़ सकता है. विज्ञप्ति के अनुसार उस दिन सुबह 11:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक बिजली बाधित रहेगी. अतः इसको ध्यान में रखते हुए ही कार्यक्रम बनाएं.

इसी तरह से झंकार मोड़ से लेकर जलपाई मोड दोनों तरफ,वर्धमान रोड पर, नेहरू रोड, पैरामाउंट हॉस्पिटल, एसपी मुखर्जी रोड, खालपारा TOP, महावीर स्थान, सिलीगुड़ी टाउन स्टेशन, टयूमल पारा, झंकार मोड, एयर व्यू मोड, वेनस मोड, सेठ श्री लाल मार्केट ,गवर्नमेंट Shaw मिल, S F रोड, सिलीगुड़ी थाना के नजदीक वाले लोगों को 6 सितंबर और 27 सितंबर को दिन में बिजली से वंचित रहना पड़ सकता है.

17 सितंबर और 3 अक्टूबर को सिलीगुड़ी नगर निगम के अंतर्गत रहने वाले उन निवासियों को बिजली की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है, जो नेताजी सुभाष रोड,खेल घर मोड, शरद बोस रोड, विवेकानंद स्कूल, नेताजी सुभाष रोड ,सूर्य नगर,डाबग्राम, विमेंस कॉलेज,हेड पोस्ट ऑफिस ,बागरा कोट, बाघाजतिन पार्क, सिलीगुड़ी जिला अस्पताल इत्यादि क्षेत्र में रहते हैं.

जबकि भोला मोड, पीसी मित्तल, अंबिका नगर, एनएचपीसी, कमरांगुड़ी ,शांतिपारा, सैटलाइट टाउनशिप, गोरा मोड, ममता पाडा, भालोबाशा मोड, टी पार्क, जलपाई मोड, फुलवारी इत्यादि क्षेत्र में रहने वाले लोगों को 11 सितंबर और 4 अक्टूबर को बिजली की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है.

ऐसी में हमारी सलाह है कि आप कोई भी कार्यक्रम उपरोक्त दिनांक को ध्यान में रखकर बनाएं. ताकि आपके लिए आसान हो सके. अगर बिजली से संबंधित कार्यक्रम हो तो उक्त दिनांक को कार्यक्रम आयोजन से बचें. हालांकि बिजली विभाग के द्वारा एक दिन पहले आपके इलाके में बिजली कट के बारे में सूचना दे दी जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *