सीमा सुरक्षा बल के सीमा प्रहरी भारत-बांग्लादेश की सीमा पर दीपक एम डामोर, आईपीएस, महानिरीक्षक, सीमा सुरक्षा बल, उत्तर बंगाल फ्रंटियर के नेतृत्व में मुस्तैदी से तैनात हैं ताकि राष्ट्र विरोधी तत्वों के तस्करी और घुसपैठ के किसी भी प्रयास को विफल किया जा सके।
11 जुलाई को एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले में उत्तर बंगाल फ्रंटियर के रायगंज सेक्टर के अंतर्गत बीओपी हिली के एओआर में 151 बटालियन बीएसएफ के आईसीपी हिली के सीमा प्रहरियों ने 01 बांग्लादेशी नागरिक रोबिउल मार्डी (21 वर्ष) को उस समय पकड़ा, जब वह गुप्त रूप से बड़ी संख्या में बांग्लादेशी मुद्रा ले जा रहा था और उचित वीजा के साथ आईसीपी हिली के माध्यम से भारत से बांग्लादेश जा रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से 95000 बांग्लादेशी रुपया , साड़ी-02, मिक्सर ग्राइंडर-01, मोबाइल-02, स्टील के बर्तन और बांग्लादेषी पासपोर्ट-01 बरामद किया गया। पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक को जब्त सामान के साथ प्रिवेंटिव कस्टम यूनिट हिली को सौंप दिया गया है।उपरोक्त के साथ, 08 से 12 जुलाई तक, उत्तर बंगाल फ्रंटियर सीमा सुरक्षा बल के अधीन वाहिनीयों के सीमा प्रहरियों ने अपने-अपने सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी विरोधी अभियान चलाया, जिसमें राष्ट्र विरोधी तत्वों के तस्करी के नापाक मंसूबों को विफल करते हुए विभिन्न सीमा क्षेत्रों से 52 मवेषी, फेंसेडिल ग्रुप के सिरप की 395 बोतलें और अन्य प्रतिबंधित सामान जब्त किया गया। जब्त सामानों की कुल कीमत रु 5,90,666/- रुपये आँकी गई है। उपरोक्त वस्तुओं को सीमा सुरक्षा बल के सीमा प्रहरियों ने उस समय जब्त किया, जब तस्कर इन वस्तुओं को भारत से बांग्लादेश तस्करी करने की कोशिश कर रहा था ।
उत्तर बंगाल
जुर्म
बांग्लादेशी मुद्रा के साथ एक बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- July 12, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1343 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, good news, incident, newsupdate, shocking, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल की दिल दहला देने वाली घटना! पति की
October 31, 2026
arrested, arms, crime, firearms, indian railway, new jalpaiguri, newsupdate, railway
हथियारों की तस्करी से पहले स्टेशन पर गिरफ्तार हुए
October 26, 2026
