सिलीगुड़ी: चलते हुए चार पहिया वाहन में अचानक आग लगने की घटना प्रकाश में आयी हैं। जानकारी अनुसार यह घटना सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा में गुरुवार सुबह एक मॉल के सामने घटित हुई। बताया गया है की दार्जिलिंग मोड़ से वाहन बागडोगरा की ओर जा रही थी और जब वाहन माटीगाड़ा स्थित मॉल के सामने पहुंची तो चालक ने देखा कि वाहन से धुआं निकल रहा है | चालक बाहर निकला और देखा तो वाहन में आग लगी हुई थी। पहले तो उसने खुद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन जब आग की तीव्रता धीरे-धीरे बढ़ने लगी तो इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग से एक इंजन ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। वाहन के चालक आकाश थापा ने कहा कि वाहन में कोई दिक्कत नहीं थी, दमकल विभाग आग लगने के वास्तविक कारणों का जांच कर रहा है।
घटना
चलते वाहन में अचानक लगी आग !
- by Gayatri Yadav
- February 16, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1385 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, Action, death, newsupdate, sad news, SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION
तीन में से सिर्फ एक भट्ठी चालू! सिलीगुड़ी के
October 12, 2026
siliguri, durga puja, newsupdate
सिलीगुड़ी में महालया पर तर्पण के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं
October 10, 2026
