सिलीगुड़ी, 26 अगस्त:महावीरस्थान में 26 अगस्त को एक दुकान में चोरी की बड़ी घटना सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही दुकान मालिक ने सिलीगुड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चोरी का सामान बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम गोपाल मंडल है, जो सिलीगुड़ी के सुभाषपल्ली लीचू बागान इलाके का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी चोरी किए गए सामान को बेचने के इरादे से वार्ड नंबर 24 स्थित वीआईपी रोड के पास पहुंचा था। उसी दौरान जिस दुकान पर वह चोरी का सामान बेचने गया, वहीं से पुलिस को सूचना मिली।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह से ही आरोपी चोरी का सामान लेकर इलाके में घूम रहा था। सूचना मिलते ही सिलीगुड़ी थाना की सादे पोशाक में तैनात टीम मौके पर पहुंची और उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
उत्तर बंगाल
arrested
siliguri
siliguri metropolitan police
theft case
WEST BENGAL
westbengal
कूचबिहार
घटना
जलपाईगुड़ी
जुर्म
दार्जिलिंग
सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ी में चोरी का सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार !
- by Ryanshi
- August 28, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 6397 Views
- 1 year ago

Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, murder case, newsupdate, sad news
पत्नी का सिर काटकर मंदिर में चढ़ाने के मामले
November 5, 2026
Raju Bista, bjp, congress, good news, newsupdate, Politics
लोकतंत्र और चुनावी संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश
November 5, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, good news, newsupdate, siliguri, sjda
SJDA में जान फूंकने की कोशिश, चेयरमैन के रूप
November 5, 2026
Raju Bista, good news, kalimpong, newsupdate
कालिम्पोंग में अगले 15 दिनों तक टैंकरों से होगी
November 4, 2026
