सिलीगुड़ी: खोड़ीबाड़ी इलाके में अक्सर हाथियों द्वारा उत्पात की घटनाएं सामने आती रहती है, जंगल से हाथी गांवों में घुसकर काफी तांडव मचाते हैं | शुक्रवार इसी प्रकार की घटना सामने आई, जानकारी अनुसार शुक्रवार की सुबह खोड़ीबाड़ी बुरागंज थानजोड़ा चाय बागान इलाके में हाथी ने काफी उत्पात मचाया, साथ ही दो घरों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया | घटना की जानकारी मिलने पर घोषपुकुर रेंजर वनकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और हाथी को जंगल की ओर भेज दिया | इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि, सूचना मिलने पर भी वनकर्मी समय अनुसार घटनास्थल पर नहीं पहुंचते और क्षतिग्रस्त स्थानों का जायजा नहीं लेते |
उत्तर बंगाल
घटना
सिलीगुड़ी
आक्रोशित लोगों ने वन कर्मियों पर लगाया आरोप !
- by Gayatri Yadav
- December 1, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1140 Views
- 2 years ago
