अलीपुरद्वार: कालचीनी ब्लॉक में भारत-भूटान सीमा पर स्थित जयगांव में मंगलवार को आवारा कुत्तों को एंटी-रेबीज वैक्सीन दी गई। जेडीए कार्यालय परिसर में शिविर के माध्यम से आवारा कुत्तों को यह टीका दिया गया | यह शिविर कालचीनी प्रखंड पशुपालन कार्यालय द्वारा आयोजित किया गया था। आज इस शिविर में करीब पचास आवारा कुत्तों को एंटी रेबीज का टीका लगाया गया । शिविर में पशु चिकित्सक डॉ. अनिरुद्ध बनर्जी उपस्थित हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा , “रेबीज एक ऐसी बीमारी है जो कुत्तों से मनुष्यों में फैल सकती है। रेबीज को नियंत्रित करने के लिए इस टीके की आवश्यकता है। कालचीनी प्रखंड प्रशासन की मदद से आवारा कुत्तों को टीका लगाया गया।
लाइफस्टाइल
आवारा कुत्तों को दी गई एंटी-रेबीज वैक्सीन
- by Gayatri Yadav
- December 13, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1872 Views
- 4 years ago

Share This Post:
Related Post
newsupdate, good news, siliguri, WEST BENGAL
उत्तरायण कल्याण समिति की वार्षिक आम बैठक आयोजित, रखरखाव
September 14, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, dooars, durga puja, good news, newsupdate, rain, weather
पूजा से पहले ही हो जाएगी मानसून की विदाई!
September 12, 2026
