सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने इस साल अगस्त में बागडोगरा इलाके में एक एटीएम फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़ किया । इस सिलसिले में सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस अंतर्गत माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने मंगलवार दोपहर न्यू जलपाईगुड़ी इलाके से 4 लोगों को गिरफ्तार किया | एसीपी शुभेंद्र कुमार ने मंगलवार को माटीगाड़ा थाने में संवाददाता सम्मलेन में यह जानकारी दी | उन्होंने बताया कि बदमाशों ने एटीएम से ठगी कर एक व्यक्ति से एक लाख 92 हजार रुपये उड़ा लिए | माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी और उसी जांच के दौरान पुलिस को इन चारों आरोपियों के बारे में जानकारी मिली और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान गोपाल कुमार, रिजू कुमार, चंदन कुमार और धनंजय कुमार के रूप में हुई है। ये सभी बिहार के रहने वाले बताए गए हैं। एसीपी ने कहा कि उन्हें हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच की जाएगी।
जुर्म
साइबर क्राइम का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
- by Gayatri Yadav
- December 13, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2478 Views
- 4 years ago

Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
