June 3, 2026
Sevoke Road, Siliguri
bangladeshi bangladesh good news india infiltration newsupdate WEST BENGAL westbengal

चोपड़ा में बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, होल्डिंग सेंटर भेजा गया !

https://khabarsamay.com/bangladeshi-national-arrested-in-chopra-sent-to-holding-centre/

उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा ब्लॉक के आसारू बस्ती क्षेत्र से पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कादेर अली खान के रूप में हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कादेर अली खान को लंबे समय से चोपड़ा इलाके के विभिन्न स्थानों पर घूमते हुए देखा जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर चोपड़ा थाने की पुलिस ने अभियान चलाकर उसे हिरासत में लिया।

प्रारंभिक पूछताछ के दौरान संबंधित व्यक्ति अपनी पहचान और भारत में प्रवेश से जुड़े वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत उसे उत्तर दिनाजपुर जिले के होल्डिंग सेंटर भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह भारत में कब और किस रास्ते से प्रवेश किया था। प्रशासन उसके नागरिकता संबंधी दस्तावेजों और अन्य तथ्यों की भी जांच कर रहा है।

पुलिस ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक संबंधित व्यक्ति को होल्डिंग सेंटर में रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *