पानीटंकी बाज़ार में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मानव तस्करी के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया। 1 अगस्त 2025 की शाम, गुप्त सूचना के आधार पर 41वीं बटालियन की ‘C’ कंपनी की QRT टीम ने एक SUV को रोका और तलाशी के दौरान 7 नेपाली लड़कियों को मुक्त कराया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया — एक नेपाली और एक भारतीय नागरिक।
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह नेपाल की युवतियों और नाबालिग लड़कियों को विदेश में आकर्षक नौकरी और बेहतर जीवन का झांसा देकर भारत लाता था। इसके बाद फर्जी दस्तावेज़ — आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट — बनवाए जाते थे। हर लड़की से इस पूरी प्रक्रिया के लिए करीब 3 लाख रुपये वसूले जाते थे।
आज की कार्रवाई में मुक्त कराई गई सभी 7 नेपाली लड़कियों को सिलिगुड़ी लाकर उनके दस्तावेज़ तैयार करवाए जा रहे थे। पूछताछ में सामने आया कि तस्करों की योजना इन्हें हांगकांग भेजने की थी।
तस्करों की भूमिका और खुलासे
गिरफ्तार मुख्य तस्कर नेपाल का निवासी है जो पीड़िताओं के परिवारों से सीधे संपर्क कर उन्हें बहलाता-फुसलाता था और अग्रिम रकम लेता था। दूसरा आरोपी भारतीय नागरिक है जो मुख्य रूप से सीमा से लड़कियों को लाकर सिलिगुड़ी पहुंचाने का काम करता था। जांच में आरोपियों के फोन से कई संदिग्ध तस्वीरें, वीडियो और फर्जी दस्तावेज़ बरामद हुए हैं।
पुलिस के हवाले कर दी गईं पीड़िताएं
गिरफ्तार दोनों तस्करों और मुक्त कराई गई सभी पीड़िताओं को, चिकित्सीय जांच के बाद, आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाना खोरीबाड़ी को सौंप दिया गया है। पुलिस अब इस पूरे रैकेट के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
bsf
human trafficking
illegal
panitanki
Service
WEST BENGAL
westbengal
उत्तर बंगाल
घटना
सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ी में बड़ा मानव तस्करी रैकेट बेनकाब, 7 नेपाली लड़कियां बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार !
- by Ryanshi
- August 1, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 5187 Views
- 1 year ago

Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, india, inflation, newsupdate, World
महंगाई का जोर का झटका! कहीं आम आदमी की
October 14, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, alert, Global warming, india, natural disaster, nepal, newsupdate, World
अगर विश्व के देशों ने नहीं दिया साथ, तो
October 12, 2026
