सिर्फ 12 घंटे के भीतर लूट की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना 22 अगस्त की रात की है, जब भक्तिनगर थाना क्षेत्र में लूटपाट हुई थी। आरोपी का नाम है बसंत पांडे। पीड़ित, जो एक टेलीकॉम कंपनी में इंजीनियर हैं, अपने ऑफिस का काम निपटाकर बाज़ार जा रहे थे।
उसी दौरान ई-रिक्शा चालक उन्हें अंधेरी गली में ले गया और मारपीट कर मोबाइल, लैपटॉप और इंजीनियरिंग टूलकिट लूटकर फरार हो गया। पीड़ित ने उसी रात थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।शिकायत मिलते ही पुलिस की एंटी क्राइम विंग हरकत में आई और इलाके के कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई और फिर इस्कॉन मंदिर रोड इलाके से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने लूट में इस्तेमाल ई-रिक्शा को भी जब्त कर लिया है। साथ ही बरामद सभी सामान कानूनी प्रक्रिया के तहत पीड़ित को लौटाए जाएंगे। गिरफ्तार आरोपी बसंत पांडे को आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया।
crime
bhaktinagar police
siliguri
siliguri metropolitan police
भक्ति नगर थाना पुलिस की बड़ी सफलता !
- by Ryanshi
- August 24, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1539 Views
- 1 year ago

Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, attack, crime, incident, newsupdate, shocking, siliguri
सिलीगुड़ी की स्तब्ध कर देने वाली घटना! युवक ने
October 28, 2026
arrested, arms, crime, firearms, indian railway, new jalpaiguri, newsupdate, railway
हथियारों की तस्करी से पहले स्टेशन पर गिरफ्तार हुए
October 26, 2026
