September 16, 2024
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल घटना सिलीगुड़ी

मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति का शव बरामद !

सिलीगुड़ी: मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति का शव बरामद किया गया, जिससे उस क्षेत्र में हड़कंप मच गया | यह घटना बागडोगरा क्षेत्र की बताई गई है, मृतक का नाम पवन सिंह बताया गया है | मृतक पवन सिंह के परिवार वालों ने बताया कि, रात को खाना खाने के बाद वह घर से निकल गया था | साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि, पवन सिंह मानसिक रूप से बीमार भी था, वह दिन भर इधर-उधर घूमता रहता और रात को कहीं भी सो जाता था | वही घर वालों ने आशंका जताई है कि, हाथी के हमले से उसकी मृत्यु हुई होगी, इस घर्टना से उस क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है | घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया | पुलिस ने इस घटना की छानबीन शुरू कर दी |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *