July 27, 2024
Sevoke Road, Siliguri
जुर्म

सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार !

सीमा सुरक्षा बल के मुस्तैद जवानों ने सीमा चौकी खैरीबारी, 21 वीं वाहिनी, क्षेत्रीय मुख्यालय सिलीगुड़ी 07 फरवरी को तड़के सीमा सुरक्षा बल के खुफिया सूत्रों के सूचना के आधार पर, एक विशेष अभियान के तहत एक बांग्लादेशी तस्कर को 04 मवेशीयों और 260 बांग्लादेशी मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया | प्रारंभिक पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार तस्कर ने अपना नाम सोहेल इस्लाम (23) बांग्लादेशी बताया गया है | वह लंबे समय से अवैध रूप से हल्दीबारी के इलाके मे बेगम अंजुआरा के घर में रह रहा था | शुरुआत मे तो वह मजदूरी किया करता था लेकिन बाद मे अवैध कार्यों मे लिप्त हो गया | सभी जरूरी कार्यवाही के उपरांत सीमा सुरक्षा बल ने गिरफ्तार तस्कर को अग्रिम कार्यवाही हेतु मणिकगंज को सौंप दिया |

एक अन्य घटना मे सीमा चौकी चकगोपाल, 137 वीं वाहिनी पतिराम, क्षेत्रीय मुख्यालय रायगंज के चुस्त और मुस्तैद जवानों ने खुफिया सूत्रों के माध्यम से मिली सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एक भारतीय नागरिक को प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ के साथ गिरफ्तार किया | तैनात जवानों को यह जानकारी मिली कि कोई बाइक से बांग्लादेश मे तस्करी के लिए प्रतिबंधित कफ सिरप ले जाने वाला था | उपलब्ध जानकारी के आधार पर एक विशेष अभियान दल का गठन किया गया और समय पर कार्यवाही करते हुए उक्त तस्कर को गिरफ्तार कर लिया | प्रारम्भिक पूछताछ के बाद गिरफ्तार तस्कर ने अपना नाम महफूज मंडल ( 23) दक्षिण दीनाजपुर का निवासी बताया गया हैं | समुचित कार्यवाही के उपरांत सीमा सुरक्षा बल ने गिरफ्तार तस्कर को बाइक और प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ नजदीकी पुलिस स्टेशन पतिराम को अग्रिम कार्यवाही के लिए सौंप दिया गया |

उपरोक्त के साथ 08 फरवरी को उत्तर बंगाल फ्रंटियर सीमा सुरक्षा बल के अधीन वाहिनीयों के सीमा प्रहरियों ने अपने-अपने सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी विरोधी अभियान चलाया जिसमें राष्ट्र विरोधी तत्वों के तस्करी के नापाक मंसूबों को विफल करते हुए विभिन्न सीमा क्षेत्रों से 11 मवेशी, फेंसेडिल की 325 बोतलें, फेंसग्रिप की 25 बोतलें, एमकडिल की 180 बोतलें, 3260 बांग्लादेशी टका, 2522 रुपये भारतीय मुद्रा और अन्य वर्जित सामान जब्त किया गया। जब्त सामानों की कुल कीमत रु 2,64,966/- रुपये आँकी गई है। उपरोक्त वस्तुओं को सीमा सुरक्षा बल के सीमा प्रहरियों ने उस समय जब्त किया, जब तस्कर इन वस्तुओं को भारत से बांग्लादेश तस्करी करने की कोशिश कर रहा था |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *