सीमा सुरक्षा बल के सीमा प्रहरी भारत-बांग्लादेश की सीमा पर दीपक एम डामोर, आईपीएस, महानिरीक्षक, सीमा सुरक्षा बल, उत्तर बंगाल फ्रंटियर के नेतृत्व में मुस्तैदी से तैनात हैं, ताकि राष्ट्र विरोधी तत्वों के तस्करी और घुसपैठ के किसी भी प्रयास को विफल किया जा सके। 09 अगस्त को एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात उत्तर बंगाल फ्रंटियर के सिलीगुड़ी सेक्टर के अंतर्गत बीएसएफ की 15 वीं बटालियन की बीओपी दाइखाता के सर्तक सीमा प्रहरियों ने 02 बांग्लादेशी नागरिक को पीएस-कोतवाली के अंतर्गत भारतीय गांव सोलटाकिया के सामान्य क्षेत्र से उस समय पकड़ा गया, जब वे दोनों अवैध रूप से सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे | दोनों बांग्लादेशी नागरिक का नाम मोहम्मद अलामीन और मोहम्मद खाजा मुस्तकिन बताया गया है | गहन तलाशी के दौरान, बीएसएफ पार्टी ने उनके कब्जे से 03 मोबाइल फोन और 02 मोबाइल चार्जर बरामद किए। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान पता चला कि, ये दोनों रोजगार के सिलसिले में नेपाल गए थे। दोनों बांग्लादेशी नागरिकों ने नेपाल में बसे एक बांग्लादेशी नागरिक रकीब को 14,000 नेपाली रुपये का भुगतान किया है, ताकि वे भारत के रास्ते बांग्लादेश वापस लौटने के लिए आवश्यक व्यवस्था करा सकें। जबकि, दोनों बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से भारत-बांग्लादेश सीमा पार करने की कोशिश ही कर रहे थे कि, बीएसएफ के सतर्क जवानों ने दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों बांग्लादेशी नागरिकों को जब्त मोबाइल फोन और चार्जर के साथ पीएस कोतवाली को सौंप दिया गया है। उपरोक्त के साथ, 07 से 09 अगस्त तक, उत्तर बंगाल फ्रंटियर सीमा सुरक्षा बल के अधीन वाहिनीयों के सीमा प्रहरियों ने अपने-अपने सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी विरोधी अभियान चलाया, जिसमें राष्ट्र विरोधी तत्वों के तस्करी के नापाक मंसूबों को विफल करते हुए विभिन्न सीमा क्षेत्रों से 15 मवेशी, 487 बोतल फेंसेडिल समूह की प्रतिबंधित कफ सिरप और अन्य प्रतिबंधित सामान जब्त किया गया। जब्त सामानों की कुल कीमत रु 4,13,763/-रुपये आँकी गई है। उपरोक्त वस्तुओं को सीमा सुरक्षा बल के सीमा प्रहरियों ने उस समय जब्त किया, जब तस्कर इन वस्तुओं को भारत से बांग्लादेश तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे ।
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने दो बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा !
- by Gayatri Yadav
- August 9, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1257 Views
- 3 years ago

Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, good news, incident, newsupdate, shocking, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल की दिल दहला देने वाली घटना! पति की
October 31, 2026
