साइकिल के रॉड के अंदर छुपा कर की जा रही थी चांदी की तस्करी | जानकारी अनुसार बशीरहाट के हकीमपुर चेक पोस्ट इलाके में बीएसएफ के जवानों ने गुप्त सूत्रों से जानकारी मिलने के बाद दो तस्करों को पकड़ा, तस्कर साइकिल के रॉड में करीब 13 किलो चांदी के आभूषणों को छुपा कर बांग्लादेश तस्करी करने की फिराक में थे ,लेकिन बीएसएफ के जवानों ने तस्कर के इस मंसूबे पर पानी फेर दिया | बरामद चांदी का बाजार भाव 8 लाख रुपया बताया गया है | गिरफ्तार आरोपियों के नाम झंटू गाजी और नाजिम हुसैन सरदार बताया गया है | वे दोनों तस्कर चांदी को भारत से बांग्लादेश में तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे, तभी बीएसएफ के 112 बटालियन के जवानों ने तस्करों को पकड़ा | तस्करों को तेतुलिया स्थित कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है |
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
बीएसएफ के जवानों ने चांदी की तस्करी को रोका !
- by Gayatri Yadav
- September 11, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1335 Views
- 3 years ago
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
