कूचबिहार: माथाभांगा दो नंबर ब्लॉक के निशिगंज संलग्न इलाके में एक व्यापारी आर्थिक ठगी का शिकार हुए।इस घटना से रविवार को इलाके में सनसनी फैल गई।प्रभावित व्यापारी रामकृष्ण मालाकार ने बताया कि कूचबिहार थाना के आईसी के नाम का इस्तेमाल करके फेसबुक पर एक फर्जी अकाउंट बनाकर उन्हें मैसेज भेजा गया।उस मैसेज में उन्हें एक स्कैनर भेजने की बात कहकर ₹20,000 रुपये भेजने को कहा गया।रामकृष्ण मालाकार ने शुरुआत में ₹2,000 रुपये भेज दिए और कहा कि बाकी की राशि वह बाद में भेजेंगे।पूरे मामले की जानकारी देने के लिए उन्होंने रविवार को लिखित रूप में शिकायत निशिगंज पुलिस चौकी में दर्ज करवाई।पुलिस ने बताया है कि पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
SCAM
bankfraud
cyber fraud
fraud
फर्जी फेसबुक अकाउंट से व्यापारी के साथ ठगी!
- by Ryanshi
- August 3, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2186 Views
- 1 year ago

Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
