बागडोगरा थाना परिसर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नारों से गूंज उठा।नक्सलबाड़ी ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता और समर्थक अपर बागडोगरा के पानीघाटा मोड़ से रैली निकालते हुए बागडोगरा थाने पहुंचे और भाजपा शासित राज्यों में बंगाल के लोगों के साथ हो रहे कथित अत्याचार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस की ओर से यह प्रदर्शन सिर्फ विरोध का स्वर नहीं था,बल्कि उन्होंने 5 सूत्री मांगों के साथ अपनी आवाज़ बुलंद की।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष और जिला कांग्रेस के संयोजक अमिताभ सरकार ने इस मौके पर भाजपा पर सीधा हमला करते हुए कहा,कांग्रेस शासित राज्यों में बंगाल के लोग सम्मान और सुरक्षा के साथ काम कर रहे हैं,जबकि भाजपा शासित राज्यों में उन्हें ‘बांग्लादेशी’ का तमगा लगाकर अपमानित और प्रताड़ित किया जा रहा है।उन्होंने आगे कहा कि इस आंदोलन का उद्देश्य केवल विरोध नहीं,बल्कि बंगाल के लोगों की अस्मिता और हक़ की रक्षा करना है।साथ ही, इस क्षेत्र से जुड़ी कई अन्य स्थानीय मांगों को लेकर भी यह प्रदर्शन आयोजित किया गया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह विरोध प्रदर्शन इस बात का संकेत है कि भाजपा सरकार के रवैये से बंगाल की जनता में गुस्सा बढ़ता जा रहा है,और अब वे चुप नहीं बैठने वाले।देखना होगा कि क्या प्रशासन इस विरोध को गंभीरता से लेता है,या फिर यह भी महज़ एक और अनसुनी आवाज़ बनकर रह जाएगी।
congress
बंगाल के लोगों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस का बागडोगरा थाने के बाहर जोरदार प्रदर्शन!
- by Ryanshi
- August 6, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2193 Views
- 1 year ago

Share This Post:
Related Post
Raju Bista, bjp, congress, good news, newsupdate, Politics
लोकतंत्र और चुनावी संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश
November 5, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, bjp, congress, good news, newsupdate, TMC
TMC का कांग्रेस में विलय होने जा रहा?
June 10, 2026
