आरोप है की सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 31 में अक्सर अशांति और झगड़े की घटनाएं हो रही हैं।सबसे ज़्यादा विवाद सामने आ रहा है शक्तिगढ़ इलाके से।राज्य की सत्ताधारी पार्टी के गुटबाज़ी खुलेआम दिख रही है।लगातार हो रही इन घटनाओं से स्थानीय लोग परेशान हैं।इसी वजह से बीजेपी ने इलाके में शांति बहाल करने की मांग की है।आज डाबग्राम–फूलबाड़ी मंडल नंबर 3 की ओर से वार्ड नंबर 31 से एनजेपी थाने में एक ज्ञापन सौंपा।हालांकि इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक शिखा चटर्जी को आना था, लेकिन वे नहीं पहुँचीं। बीजेपी के मंडल कार्यकर्ता और वार्ड नंबर 31 व 35 के नेता–समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद थे और उन्होंने थाना अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।सभी लोग पहले पीडब्ल्यूडी मोड़ बाज़ार के पीछे इकट्ठा हुए और फिर रैली एनजेपी थाने पहुँचीं ।वहाँ बीजेपी नेताओं ने मांग की कि इलाके में जल्द से जल्द शांति और क़ानून व्यवस्था कायम की जाए।
bjp
Politics
siliguri
siliguri metropolitan police
सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड 31 में लगातार अशांति की घटनाएं !
- by Ryanshi
- August 24, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2922 Views
- 1 year ago

Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, attack, crime, incident, newsupdate, shocking, siliguri
सिलीगुड़ी की स्तब्ध कर देने वाली घटना! युवक ने
October 28, 2026
arrested, arms, crime, firearms, indian railway, new jalpaiguri, newsupdate, railway
हथियारों की तस्करी से पहले स्टेशन पर गिरफ्तार हुए
October 26, 2026
