देखा जाए तो, कुछ दिनों से पश्चिम बंगाल में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की की जा रही है | दक्षिण बंगाल के साथ उत्तर बंगाल के विभिन्न जिलों में बढ़ती गर्मी से लोग परेशान है | चिलचिलाती गर्मी के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है | इस गर्मी में लोग छतरी लेकर घरों से बाहर निकल रहे हैं, तो वही यह बढ़ती गर्मी जीव जंतु और अन्य प्राणियों के लिए भी परेशानी का सबब बना हुआ है | मालूम हो कि फिलहाल अभी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिलने वाली, यह गर्मी और प्रचंड रूप धारण करने वाली है | वहीं दूसरी ओर इस बढ़ती गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है और सतर्क किया है कि ,11 मई को सुबह 11:00 से शाम 4:00 बजे तक घरों से ना निकले | इस के साथ मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के कारण दक्षिण हवाएं बंगाल में प्रवेश नहीं करेंगी, जिसके फलस्वरूप गर्म हवा पश्चिम बंगाल में प्रवेश करेगी, जिसके मद्देनजर बंगाल के विभिन्न जिलों में 24 परगना, पश्चिम मेदिनीपुर, बर्दवान, हुगली, हावड़ा, झारग्राम, पुरुलिया, मुर्शिदाबाद, नदिया, बीरभूम और बांकुड़ा में प्रचंड लू चल सकती है |
इस के अलावा उत्तर बंगाल के विभिन्न जिलों में जैसे- दाजिलिंग, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग, कूचबिहार, अलीपुरद्वार और आस-पास के क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है |
मौसम
घरों से बाहर ना निकले, मौसम विभाग ने दी चेतावनी !
- by Gayatri Yadav
- May 10, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1185 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, murder case, newsupdate, sad news
पत्नी का सिर काटकर मंदिर में चढ़ाने के मामले
November 5, 2026
Raju Bista, good news, kalimpong, newsupdate
कालिम्पोंग में अगले 15 दिनों तक टैंकरों से होगी
November 4, 2026
