खोरीबाड़ी: गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी और वन विभाग के संयुक्त अभियान में लाखों रुपए मूल्य के हाथी दांत बरामद किए गए।
घोषपुकुर वन विभाग ने तस्करी की घटना में शामिल होने के आरोप में तीन वव्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पता चला है कि एसएसबी के जवानों ने बीती रात खोरीबाड़ी के भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र से तीन संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और तलाशी के दौरान उनके पास से हाथी के दो दांत बरामद किए । वन विभाग के घोषपुकुर रेंज से संपर्क करने के बाद रेंजर सोनम भूटिया के नेतृत्व में वनकर्मी मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानकारी मिली हैं इस मामले में प्रयोग किया गया पिकअप वैन को भी जब्त कर लिया गया है | गिरफ्तार आरोपियों की पहचान असित टोप्पो, अनिल उरांव, पुनीलाल नगेशिया के रूप में हुई है। ये सभी खपरैल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घोषपुकुर रेंजर सुनाम भूटिया ने कहा कि पकड़े गए व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है |
जुर्म
हाथी के दांत बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- January 20, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2174 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
arrested, arms, crime, firearms, indian railway, new jalpaiguri, newsupdate, railway
हथियारों की तस्करी से पहले स्टेशन पर गिरफ्तार हुए
October 26, 2026
