कूचबिहार: कूचबिहार जिले के भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ के उत्तर बंगाल फ्रंटियर में जलपाईगुड़ी सेक्टर के अंतर्गत बीएसएफ की 98 बटालियन के चंगरबंधा में सीमावर्ती क्षेत्र में तैनात सीमा सुरक्षा बल की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रहरियों के प्रयासों से 18 जनवरी को पश्चिम बंगाल के मेखलीगंज थाने की मदद से पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के मेखलीगंज थाने के अंतर्गत बड़ा गोपालपुर गांव के सामान्य क्षेत्र से सीमा क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिक लड़की को बचाया गया । स्कूल की कक्षा में भाग लेने के दौरान वह लापता हुई थी और उसे सोशल मीडिया के माध्यम से एक व्यक्ति प्यार हो गया था, जो कूचबिहार निवासी बताया गया है । इसके अलावा, बचाई गई नाबालिक लड़की को 19 जनवरी को सुरक्षित रूप से उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है।
सीमा सुरक्षा बल के बहादुर प्रहरी न केवल भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं की रखवाली कर रहे हैं, बल्कि अजय सिंह, महानिरीक्षक, बीएसएफ उत्तर बंगाल फ्रंटियर, कदमतला के गतिशील नेतृत्व में सीमावर्ती आबादी को सुरक्षा की भावना पैदा कर रहे हैं और मानवीय सहायता भी प्रदान कर रहे हैं।
घटना
नाबालिक को सीमा सुरक्षा बल द्वारा बचाया गया
- by Gayatri Yadav
- January 20, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2722 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, durga puja, newsupdate
सिलीगुड़ी में महालया पर तर्पण के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं
October 10, 2026
siliguri, Action, good news, newsupdate, WEST BENGAL, westbengal
त्योहारों से पहले उत्तर बंगाल में DRI की बड़ी
October 7, 2026
