ज्यादातर लोग सुबह की शुरुआत चाय की चुस्कियों के साथ करते हैं | अगर सुबह सुगंधित और कड़क चाय मिल जाए, तो पुरे दिन की बल्ले-बल्ले हो जाती है और वही जब काम के व्यस्तता के बीच एक प्याली चाय मिल जाए, तो दिन भर की थकान उड़न छू हो जाती है | सीधे तौर पर कहें तो हम सबके जीवन में चाय एक अहम भूमिका निभाता है, लेकिन इन चाय की चुस्कियों के बीच हम उन लोगों को भूल जाते हैं, जो दिन भर चाय बागानों में काम कर चाय की पत्ती को सुगंधित बनाते है | देखा जाए तो चाय बागान में काम करने वाले मजदूरों की हालत कभी नहीं सुधरी, वह पहले ही परेशान थे और आज भी परेशान है | आज 19 जुलाई को कालचीनी चाय बागान के मजदूर गेट मीटिंग में शामिल हुए और अपनी परेशानियों को लेकर चर्चा की | श्रमिकों ने कहा कि, कालचीनी चाय बागान के अधिकारी श्रमिकों को उन लाभों से वंचित कर रहे हैं, जिनके वे हकदार हैं। इस मीटिंग के दौरान श्रमिकों ने नियमित वेतन, पीएफ, ग्रेच्युटी के भुगतान समेत कई मांगों को लेकर आवाज उठाई |
उत्तर बंगाल
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी
आज भी अपने हक से वंचित हैं चाय श्रमिक !
- by Gayatri Yadav
- July 19, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1458 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, good news, incident, newsupdate, shocking, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल की दिल दहला देने वाली घटना! पति की
October 31, 2026
