सिलीगुड़ी: कुछ महीने पहले सिलीगुड़ी के डागापुर स्थित एक नामी रिसार्ट के अंदर देह व्यापार का पर्दाफाश हुआ था |
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाहरी राज्यों से ग्रहको को इस रिसार्ट में रात रंगीन करने के लिए लड़कियों की सप्लाई कि जाती थी।
लेकिन सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप एसओजी और प्रधान नगर थाने की सफेद पोशाक पुलिस ने रिसार्ट में पार्टी के नाम पर चल रही जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा किया था ,साथ ही मामले में चार लोगो को गिरफ्तार भी किया गया था।
इस मामले में पुलिस ने एक लड़की को भी पकड़ा था | पुलिस सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार इसी मामले में फरार चल रहे नीमा लामा को कल देर रात प्रधान नगर थाने की पुलिस ने एसओजी के सहयोग से अभियान चलाकर गिरफ्तार किया, साथ ही एक चार पहिया वाहन को भी जब्त किया |
प्रधान नगर थाने की पुलिस ने आरोपी पर देह व्यापार कानून के अंतर्गत मामला दर्ज कर,आज सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया ।
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
जिस्मफरोशी के धंधे से जुड़े व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- July 19, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1144 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
fraud, Action, arrested, good news, government, newsupdate, SCAM
सरकारी जमीन लीज दिलाने के नाम पर 17 लाख
September 21, 2026
kalimpong, Action, arrested, darjeeling, good news, newsupdate
कालिम्पोंग में गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, अवैध
September 19, 2026
