केंद्रीय खुफिया राजस्व विभाग के अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर 6 जून तुफानगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अभियान चलाया और छापेमारी के दौरान डीआरआई के अधिकारियों ने एक छोटे चार पहिया वाहन को जब्त किया। वाहन में सवार दो व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके जूते के तलवे से करीब 2 किलो 418 ग्राम सोना निकाला गया । दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि, गिरफ्तार आरोपी बांग्लादेश से कोलकाता सोना ले जा रहे थे | गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम सोनउल्लाह शिकदार और दिबाकर दास बताया गया हैं। केंद्रीय खुफिया राजस्व विभाग के अधिकारियों ने आज 7 जून को आरोपियों को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया | कोर्ट की ओर से आरोपियों को 14 दिनों के जेल हिरासत में रखने का आदेश दिया गया।
जुर्म
तस्करी से पहले करोड़ों का सोना जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- June 7, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1056 Views
- 3 years ago

Share This Post:
Related Post
parking, newsupdate, Shankar ghosh, siliguri
सड़क पर गाड़ियां, फुटपाथ पर दुकानें… फिर किस काम
October 1, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, newsupdate, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल की लड़की के साथ यूपी में गैंगरेप! पुलिस
September 28, 2026
