सिलीगुड़ी के बड़ा फापड़ी इलाके में मेला समिति के दो स्वयंसेवकों पर युवतियों के साथ शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगा है | पुलिस सूत्रों के अनुसार सिलीगुड़ी के बड़ा फापड़ी क्षेत्र में तीन जून को लोकनाथ बाबा के तिरोधन दिवस के अवसर पर मेले का आयोजन किया गया था। उस मेले में सिलीगुड़ी की दो युवतियां गई थी। आरोप है कि, दोनों युवतियों ने मेला में प्रवेश करने से पहले मैदान में वाहन पार्किंग करने की कोशिश की, इसी बात को लेकर दो स्वयंसेवकों और युवतियों के बीच कहासुनी हो गई । युवतियों ने आरोप लगाया की स्वयंसेवकों ने शारीरिक तौर पर उन्हें उत्पीड़न किया | युवती ने 4 जून को मामले को लेकर भक्तिनगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद भक्तिनगर थाने की सादी वर्दी में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर खोलाचंद फापड़ी इलाके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया | गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार 7 जून जलपाईगुड़ी कोर्ट भेजा गया।
लाइफस्टाइल
दो स्वयंसेवकों पर लगा गंभीर आरोप !
- by Gayatri Yadav
- June 7, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1068 Views
- 3 years ago

Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
