इस प्रचंड गर्मी से राहत पाने के लिए लोग नदी, जलाशय, स्विमिंग पूल, का रुख कर रहे हैं, यहाँ स्नान करने से इस गर्मी से लोगों को थोड़ी बहुत राहत तो मिल ही जाती है | लेकिन राहत की खोज में थोड़ी सी लापरवाही से लोगों की जाने जा रही है | ‘नजर हटी दुर्घटना घटी’ इस तरह की घटना लोगों के साथ घटने लगती हैं | देखा जाए तो जिस तरह से वातावरण में अंतर आया है और शहरी इलाकों में नदी और जलाशय नहीं मिलते हैं, जिसके कारण लोग नदी में ठीक से तैरना नहीं सिख पाते और नदी में खुद का संतुलन नहीं बना पाते और जब कभी कहीं नदी या गहरे पानी में उतरते हैं, तो अपना संतुलन खो बैठते हैं और दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं | दो दिन पहले ही कुछ ऐसी ही घटना घटित हुई जिसमें इस गर्मी से राहत पाने की चाहत ने दो युवक की जान ले ली | बता दे फूलबाड़ी महानंदा बैराज और वाटर पार्क में डूबने से दो युवकों की मृत्यु हो गई, यह काफी दुखद घटना है | इस बढ़ती गर्मी के कारण लोग इस गर्मी से राहत पाना चाहते हैं और इस चाहत में मृत्यु के आगोश में समा रहे हैं | आप सभी से अपील है, गहरे पानी में उतरने से पहले सावधान रहें, क्योंकि हादसे न्योता देकर नहीं आते है |
लाइफस्टाइल
‘नजर हटी दुर्घटना घटी’ नदी के गहरे पानी में उतरने से पहले सावधान रहें !
- by Gayatri Yadav
- June 7, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1955 Views
- 3 years ago

Share This Post:
Related Post
suvendu adhikary, bjp, north bengal, siliguri, WEST BENGAL, westbengal
पहाड़ के विकास और चाय बागानों की सुरक्षा के
September 8, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, Action, good news, newsupdate, TMC
TMC में हड़कंप! काजल घोष के बाद अब नदीमुल
September 7, 2026
