सिलीगुड़ी: कस्टम विभाग नक्सलबाड़ी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सिलीगुड़ी के रेगुलेटेड मार्केट के मुख्य गेट से लगभग लाखों की विदेशी हिलसा मछली को जब्त किया । इस मामले में उन मछलियों का कोई दावेदार सामने नहीं आया। कस्टम सूत्रों की माने तो उन मछलियों को म्यांमार से गुवाहाटी के रास्ते सिलीगुड़ी में गैरकानूनी रूप से लाया गया जा रहा था। गैर कानूनी तरीके से मार्केट में इसके खरीद-बिक्री का धंधा चल रहा था। रेगुलेटेड मार्केट के कुछ व्यापारियों के सहयोग से यह पूरा गैरकानूनी धंधा चल रहा था। विदेश से आने वाले इन मछलियों की कस्टम ड्यूटी में भी चोरी की जा रही थी जिससे सरकार को हर रोज लाखों के राजस्व का नुकसान हो रहा था। रेगुलेटेड मार्केट प्रबंधन के सहयोग से कस्टम विभाग टीम ने मछलियों को जब्त कर लिया।
घटना
रेगुलेटेड मार्केट के मुख्य गेट से लाखों की हिलसा मछली जब्त !
- by Gayatri Yadav
- January 18, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1364 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
