सिलीगुड़ी: आशंका जताई जा रही है की अलग राज्य की मांग को लेकर बीजेपी ने दिल्ली में सभी नेताओं की बैठक बुलाई हैं | जब से यह बातें सामने आयी है, तब से राजनीतिक गलियारों में जबरदस्त हंगामा मच गया है | यह आशंका जताई जा रही हैं की बैठक में गोर्खा जनमुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो बिमल गुरुंग भी मौजूद रहेंगे | गोर्खा जनमुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो बिमल गुरुंग शुक्रवार को सिलीगुड़ी होते हुए सड़क मार्ग से बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचे। लेकिन बागडोगरा हवाईअड्डे पर शुक्रवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए बिमल गुरुंग ने कहा, मैं निजी काम से जा रहा हूँ, मेरा हरिद्वार जाने का कार्यक्रम है। सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव ने इस मुद्दे पर कहा कि चुनाव से पहले अलगाववादी ताकतों को हमेशा ही भड़काया जाता है और भाजपा राज्य को विभाजित करने की बात कर रही है, यह एक गहरी साजिश है।
राजनीति
मैं जा रहा हूँ हरिद्वार :बिमल गुरुंग
- by Gayatri Yadav
- March 3, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1188 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, good news, newsupdate, Shankar ghosh
खेल का तोहफा: सरकारी नौकरी! सिलीगुड़ी के 9 खिलाड़ियों
October 24, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, durga puja, festival, siliguri
उदासी और वीरानी में डूबा सिलीगुड़ी शहर!
October 22, 2026
