October 18, 2024
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल कालिम्पोंग घटना

कालिम्पोंग: 500 फीट गहरी खाई में गिरा यात्रियों से भरा वाहन !

कालिम्पोंग क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मृत्यु | घटना मंगलवार देर रात की बताई गई है | लावा से कालिम्पोंग जाने के दौरान पाथर झोड़ा के पास वाहन अनियंत्रित होकर पहाड़ से करीब 500 फीट गहरी खाई में जा गिरा और इस हादसे में वाहन चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई | बताया गया है कि, वाहन में एक ही परिवार के सदस्य सवार थे। इस हादसे में नितेश छेत्री, विनोद छेत्री और उनकी 10 महीने की बेटी की मृत्यु हो गई। हालांकि, किसी तरह विनोद छेत्री की पत्नी और उनका बड़ा बेटा इस हादसे में बच गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, परिवार के सदस्य कल उस वाहन से पाथर झोड़ा आए थे और रात को सभी उसी वाहन से कलिम्पोंग वापस लौट रहे थे और रास्ते में ही वाहन अनियंत्रित हो कर खाई में जा गिरा। इसके बाद बुधवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए कालिम्पोंग जिला अस्पताल भेज दिया गया |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *