कार्सियांग: आज सुबह लगभग 9 बजे तिनधरिया पुलिस चौकी अंतर्गत तिनधरिया टी एस्टेट, गोदाम धुरा, घयाबाड़ी इलाके में तेंदुए को देख हड़कंप मच गया | जानकारी अनुसार एक उप वयस्क मादा तेंदुआ चाय बागान के सूखे जलाशय के अंदर फंस गई, जो 25 फीट गहरी बताई गई हैं | तेंदुए को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई | स्थानीय वासियों ने इस घटना की सूचना पीएस कार्सियांग स्क्वाड 1 रेंज की टीम को दी | यह काफी संवेदनशील मामला था जिसके कारण डीएफओ दार्जिलिंग वाइल्ड लाइफ की अनुमति के बाद ही स्क्वाड 1 रेंज की टीम ने काफी मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ा और अपने साथ ले गई |
घटना
सूखे जलाशय के अंदर फंसा तेंदुआ !
- by Gayatri Yadav
- February 27, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1349 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, durga puja, newsupdate
सिलीगुड़ी में महालया पर तर्पण के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं
October 10, 2026
siliguri, Action, good news, newsupdate, WEST BENGAL, westbengal
त्योहारों से पहले उत्तर बंगाल में DRI की बड़ी
October 7, 2026
