सिलीगुड़ी: मैराथन को लेकर संवाद दाता सम्मेलन | बता दे कि, बाघाजतिन एथलेटिक क्लब की ओर से आयोजित 39 वें मैराथन में लगभग 500 प्रतियोगी हिस्सा लेने जा रहे हैं, इसकी घोषणा क्लब के अध्यक्ष उत्पल बनर्जी, संपादक अखिल विश्वास और क्लब के मुख्य सलाहकार मेयर गौतम देब ने आज संवाद दाता के माध्यम से की | इस मैराथन में असम, नेपाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड के प्रतियोगी भाग लेने जा रहे हैं। उद्यमियों की ओर से कहा गया है कि, मैराथन महालया की सुबह क्लब परिसर से शुरू होगी। भारतीय हॉकी के पूर्व गोलकीपर भरत छेत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। वहीं, उद्यमियों ने बताया कि, सिक्किम में आई आपदा के कारण सिक्किम से कोई भी प्रतियोगी इस मैराथन में भाग नहीं ले पाए |
Sports
उत्तर बंगाल
खेल
सिलीगुड़ी
बाघाजतिन एथलेटिक क्लब की ओर मैराथन का आयोजन !
- by Gayatri Yadav
- October 11, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1994 Views
- 3 years ago

