सिलीगुड़ी: दुर्गा पूजा की शुरुआत हो चुकी है और पूजा को लेकर लोग जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं,साथ ही पूजा की खरीदारी को लेकर बाजारों में लोगों की भीड़ बनी हुई है | इसके अलावा व्यापारी भी पूजा को लेकर काफी उत्साहित है | लेकिन कल नक्सलबाड़ी इलाके में एक ऐसी अप्रिय घटना घटित हुई, जिसने देखते ही देखते लोगों के चेहरे से मुस्कुराहट छीन ली | बता दे कि, कल देर रात नक्सलबाड़ी बाजार में भयावह आगलगी की घटना घटित हुई और इस घटना में लगभग 50 से अधिक दुकान जलकर खाक हो गए | इलाके के व्यापारी इस घटना के बाद हताश हो चुके है, क्योंकि इस घटना में इलाके के व्यापारियों के सारे सामान जल कर राख हो चुके है | आज घटना का जायजा लेने सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर गौतम देब पहुंचे साथ ही सिलीगुड़ी महकमा परिषद के अध्यक्ष अरुण घोष ने भी हालातो का जायजा लिया | इस दौरान मेयर गौतम देब ने बताया कि, उन्हें कल रात को ही घटना की जानकारी मिल गई थी और उन्होंने घटना का जायजा लेना शुरू कर दिया था | उन्होंने बताया है कि, इस घटना को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री और अभिषेक बनर्जी से बात करेंगे, साथ ही हर संभव मदद की जाएगी |
उत्तर बंगाल
घटना
सिलीगुड़ी
नक्सलबाड़ी आगलगी का जायजा लेने पहुंचे मेयर ने दिया मदद का आश्वासन !
- by Gayatri Yadav
- October 16, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 891 Views
- 3 years ago
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, good news, incident, newsupdate, shocking, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल की दिल दहला देने वाली घटना! पति की
October 31, 2026
