सिलीगुड़ी: पूरे बंगाल में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां जोरों पर है | देखा जाए तो बंगाल में दुर्गा पूजा की एक अलग ही रौनक रहती है | सिलीगुड़ी में भी दुर्गा पूजा की जोरदार तैयारियां की जा रही है, वहीं दूसरी ओर डेंगू को लेकर भी भय बना हुआ है | बता दे कि, बीते वर्ष डेंगू ने प्रचंड रूप धारण किया था, जिसकी चपेट में आने से कई लोगों की मृत्यु हो गई थी | इस वर्ष भी बीते वर्ष की तरह भयावह स्थिति उत्पन्न ना हो, इसलिए सिलीगुड़ी नगर निगम द्वारा लगातार डेंगू को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, साथ ही लोगों को डेंगू के प्रति सतर्क भी किया जा रहा है | सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर गौतम देब आज स्वच्छता दिवस के अवसर पर वार्ड नंबर 33 के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, वहां उन्होंने स्थानीय वासियों में मच्छरदानी वितरण किया | इसके अलावा स्वच्छता दिवस के अवसर पर मेयर ने हाथों में झाड़ू लेकर इलाके की सफाई की, साथ ही इस दौरान मेयर ने कहा, इस वर्ष डेंगू का प्रकोप शहर में काम देखने को मिल रहा है, लेकिन हमें डेंगू के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए, हर क्षेत्र को साफ सुथरा रखने की कोशिश करनी चाहिए | देखा जाए तो सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर गौतम देब लगातार लोगों को डेंगू के प्रति सतर्क कर रहे हैं |
उत्तर बंगाल
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी
मेयर गौतम देब भगाएंगे डेंगू के मच्छर !
- by Gayatri Yadav
- October 16, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 845 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, good news, incident, newsupdate, shocking, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल की दिल दहला देने वाली घटना! पति की
October 31, 2026
