सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव ने शहर के विकास के लिए उत्तर बंगाल विकास विभाग और एसजेडीए से वित्तीय सहयोग मांगा है । मेयर गौतम देव ने सोमवार को इस बारे में उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा से मुलाकात की। बैठक के दौरान मेयर गौतम देव ने मंत्री उदयन गुहा से कहा नगर निगम ने एसजेडीए के अंतरत आने वाले कई इलाकों के विकास कार्यों को अपने हाथ में लिया है। इसके लिए उन्हें अधिक फंड की आवश्यकता है। मेयर ने कहा सिलीगुड़ी शहर व उसके आस-पास के इलाके में जल निकासी व्यवथा दुरुस्त करने के लिए कई योजनाएं ली गई है, इसके लिए वित्तीय सहायता की आवश्यकता है। उन्होंने बताया इस मामले में मंत्री ने भी सहमति जताई है, वहीं उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा ने कहा, गौतम देव लंबे समय तक इस विभाग के मंत्री रहे उनके पास काफी अनुभव है, यही वजह है कि विभिन्न विभागीय कार्यों पर उनकी राय ली जाती रही है।
लाइफस्टाइल
विकास मंत्री उदयन गुहा से मिले मेयर !
- by Gayatri Yadav
- December 12, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2565 Views
- 4 years ago

Share This Post:
Related Post
Mahananda River, good news, newsupdate, siliguri
महानंदा नदी से दो छात्रों के शव बरामद !
September 15, 2026
newsupdate, Action, good news, indian railway, railway, siliguri, siliguri town station
ट्रेन से बिहार में शराब तस्करी की कोशिश, सिलीगुड़ी
September 15, 2026
newsupdate, good news, siliguri
हिंदी भाषा के व्यावहारिक उपयोग पर जोर, सिलीगुड़ी में
September 14, 2026
newsupdate, bjp, Politics, siliguri, TMC
तृणमूल और भाजपा पर महम्मद सलीम का हमला, नगर
September 14, 2026
