April 18, 2024
Sevoke Road, Siliguri
Uncategorized लाइफस्टाइल

ईद के मौके पर भाईचारे का संदेश !

आसमां पे नया चाँद है आया

सारा आलम ख़ुशी से जगमगाया

हो रही है सहर-ओ-इफ्तार की तैयारी

सज रही है दुआओं की सवारी

पूरे हो आपके हर दिल के अरमान

मुबारक हो आप सब को प्यारा रमज़ान!!

इस्लाम को मानने वालों के लिए रमजान माह बहुत ही खास होता है, क्योंकि ऐसा कहा जाता है यही वो महीना जिसमें कुरान की आयतें धरती पर आई थी। इसलिए यह महीना मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत खास है। कहा जाता है कि कुरान की आयतें अल्लाह के दूत पैगंबर मोहम्मद साहब तक पहुंचाते थे, जिसे उन्होंने एक किताब के रूप में संकलित किया था। रमजान के दौरान हर मुस्लिम रोजा जरूर रखता है। आज रमजान का आखरी रोजा है और चाँद को देख कर कल मुस्लिम समुदाय के लोग ईद का त्यौहार मानाने वाले है, जिसको लेकर तैयारी की जा रही है |
ईद के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोग घर की सजावट,तो नए वस्त्र पहनते हैं, साथ ही घर में तरह-तरह के पकवान भी बनाते हैं, जिनमें सेवईया काफी प्रसिद्ध है | हिल कार्ट रोड जामा मस्जिद के सामने बहुत से सेवईयों की दुकानें लगाई गई है | जिसमें लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं | रमजान के पाक महीने के मद्देनजर मस्जिद को दुल्हन की तरह सजाया गया है | जामा मस्जिद के सदस्य ने भाईचारे का संदेश देते हुए कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, एक साथ ईद के पर्व को मनाते हैं और खुशियां बांटते हैं और भाईचारे के मिसाल को कायम रखते हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DMCA.com Protection Status