सिलीगुड़ी: पहले महिला के साथ की बदतमीजी और उसके बाद गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गए | जानकारी अनुसार यह घटना मंगलवार देर शाम गुरुंग बस्ती वार्ड नंबर 3 दुर्गा नगर इलाके में घटित हुई | महिला ने आरोप लगाया है कि, जब वह शाम को घर के सामने खड़ी थी, तब दो युवाल के महिला के सामने आए और बेवजह गाली गलौज करने लगे | जब महिला ने इसका विरोध किया, तो युवकों ने उसके साथ बदतमीजी की और महिला को धक्का देकर गिरा दिया, साथ ही उसके गले से सोने की चेन छीन कर वहां से फरार हो गए | इस घटना को लेकर महिला के पति नंदकिशोर ने बताया कि, कुछ असामाजिक कार्य में लिप्त युवकों के साथ उनकी बस हो गई थी | इसी मामले को लेकर जब वह मेरे घर के सामने आए, तो मुझे ना पाकर मेरी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया और गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गए | इस घटना को लेकर प्रधान नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है, वही इस घटना को लेकर वार्ड पार्षद राम भजन महतो ने कहा कि, यह एक चिंता का विषय है पुलिस को जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए |
उत्तर बंगाल
जुर्म
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी
गुरुंग बस्ती इलाके में महिला के साथ बदतमीजी, मामला दर्ज !
- by Gayatri Yadav
- February 2, 2024
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2056 Views
- 2 years ago
