युवती के साथ दुराचार के आरोप में दो युवक गिरफ्तार | जानकारी अनुसार माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने एक युवती से सामूहिक दुराचार करने के आरोप में माटीगाड़ा के शिमुलताला से दो युवकों को गिरफ्तार किया है | गिरफ्तार आरोपियों को आज 8 जून को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया। मालूम हो कि,घटना बुधवार शाम को घटित हुई | दोनों आरोपी युवक पीड़िता के दोस्त बताए गए हैं। कल कथित तौर पर युवती को बुलाकर शिमुलताला चाय बागान ले गए और उसके साथ सामूहिक दुराचार किया | घटना के बाद युवती के परिजनों ने माटीगाड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है | शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम निलय सरकार और आकाश मंडल बताया गया हैं। गिरफ्तार आरोपियों को सिलीगुड़ी कोर्ट भेजा गया। माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की छानबीन शुरू कर दी है |
जुर्म
युवती के साथ दुराचार, आरोपी गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- June 8, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1576 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, durga puja, newsupdate
सिलीगुड़ी में महालया पर तर्पण के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं
October 10, 2026
