सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी के बाघाजतिन पार्क में पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मोहन बागान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के पर्यटन मंत्री शंकर घोष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मोहन बागान के समर्थकों, खेल प्रेमियों और समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान मोहन बागान क्लब की ऐतिहासिक उपलब्धियों और भारतीय फुटबॉल में उसके गौरवशाली योगदान पर चर्चा की गई। हरे-मरून रंग के समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे आयोजन में भावनात्मक और उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां उपस्थित लोगों ने भारतीय फुटबॉल की समृद्ध विरासत और इतिहास को याद किया।
वक्ताओं ने कहा कि ‘मोहन बागान दिवस’ केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि भारतीय फुटबॉल की विरासत, आत्मसम्मान और संघर्ष की गाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को खेल के इतिहास और उसके प्रेरणादायक मूल्यों से जोड़ने का संदेश भी दिया गया।

