July 29, 2026
Sevoke Road, Siliguri
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स Annapurna Bhandar august NEW RULES newsupdate

अगस्त महीने में क्या-क्या बदलाव होंगे, जानिए आज ही!

What changes will happen in the month of August, know today itself!

अगस्त महीने में कई बदलाव होने जा रहे हैं, जो बैंक, डेबिट कार्ड, सरकारी आदेश, एलपीजी की कीमत, बैंक की छुट्टियां, एटीएम के नियम, तत्काल टिकट बुकिंग के नियम और बहुत कुछ बदलाव होने जा रहे हैं. ताकि आपको परेशानी का सामना न करना पड़े, इसलिए इन सभी नियमों और बदलावों के बारे में जानकारी समय से पहले हो जाए, आप हमारे साथ बने रहिए.

एक तरफ तो राष्ट्रीय स्तर पर हर महीने बैंकों से लेकर अन्य मामलों में कुछ ना कुछ बदलाव होते रहते हैं. लेकिन अगस्त महीना बंगाल में रहने वाले लोगों के लिए बहुत ही खास है. क्योंकि इस महीने बंगाल सरकार भी कई बदलाव, फैसला और नियम जारी करने वाली है. सबसे पहले अगस्त महीने में बंगाल सरकार के द्वारा उठाए गए कदमों से नागरिकों के जीवन और जेब पर होने वाले बदलाव को जानते हैं. सरकार की अन्नपूर्णा भंडार योजना की प्रक्रिया इस महीने पूरी हो जाएगी.

जून से यह योजना लागू हुई है और अगस्त महीने में योजना प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. अगर कोई महिला अन्नपूर्णा भंडार योजना के तहत हर महीने योजना की राशि प्राप्त कर रही है तो अगस्त महीने में वेरिफिकेशन का काम पूरा हो जाएगा और उसके बाद यह निश्चित होगा कि आगे इस योजना का लाभ मिलता रहेगा या नहीं. उन महिलाओं के इंतजार की घड़ियां भी समाप्त हो जाएंगी जिन्हें अब तक अन्नपूर्णा भंडार योजना की राशि नहीं मिली है. इस महीने वेरिफिकेशन के बाद उनके बैंक खाते में अन्नपूर्णा भंडार योजना की राशि जमा कर दी जाएगी. अगर वह इसके लिए पूरी तरह पात्रता रखती हैं.

सरकार अगस्त महीने के पहले हफ्ते से लेकर 30 अगस्त तक योग्य महिलाओं के खाते में अन्नपूर्णा भंडार की राशि डीबीटी के जरिए ट्रांसफर कर देगी. 16 अगस्त को बंगाल सरकार नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयुष्मान भारत दिवस मनाएगी और उसी दिन राज्य के 70 साल अथवा अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत कार्ड जारी करेगी. अगस्त महीने में ही बंगाल सरकार राज्य के युवाओं के लिए उद्योग संबंधित अथवा बेरोजगारी भत्ता के रूप में कोई एक प्रस्तावित योजना लागू कर सकती है. हालांकि अधिकृत तौर पर अभी इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है.

अगस्त महीने के लिए बंगाल सरकार स्वास्थ्य, उद्योग, पर्यटन आदि क्षेत्रों में भी नई योजना लागू कर सकती है अथवा इस पर विचार कर सकती है. अब 1 अगस्त से देश भर में होने वाले बदलाव पर एक नजर डालते हैं. सबसे पहले घरेलू उपभोक्ता गैस की बात करते हैं. हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां घरेलू गैस और कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए दाम निर्धारित करती है. यह अंतरराष्ट्रीय बाजार और लागत में बदलाव के अनुसार होता है. अगस्त महीने में या तो कीमत बढ़ सकती है या घट सकती है. हालांकि कीमत घटने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं.

अगस्त महीने में उन रेल यात्रियों को सरकार सहूलियत देने जा रही है जो तत्काल टिकट पाने के लिए टिकट खिड़की पर धक्का-मुक्की करते रहते हैं. कई बार तत्काल टिकट पाने के लिए रेल यात्री काउंटर के आगे मारपीट भी कर लेते हैं. अब इस समस्या का सरकार ने निवारण कर दिया है. रेलवे रिजर्वेशन काउंटर से अब तत्काल टिकट पाने वालों को टोकन दिया जाएगा. इसी के आधार पर रेल यात्री को तत्काल टिकट उपलब्ध कराया जाएगा.अब रिजर्वेशन काउंटर पर भीड़ करने की जरूरत नहीं रहेगी. जिसकी जब बारी आएगी, वही टिकट बुक कराएगा.

अगस्त महीने में बैंक की काफी छुट्टियां हैं. क्योंकि अगस्त महीने में स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी आदि त्यौहार आते हैं. इसके अलावा रीजनल त्यौहार पर भी बैंक की छुट्टी रह सकती है. भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा अगस्त महीने में छुट्टियों का कैलेंडर लागू किया जाएगा. अगस्त महीने में बैंक जाने से पहले बैंक की छुट्टियों के बारे में बैंक की वेबसाइट से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. कुछ बैंक 1 अगस्त से कुछ नए नियम जारी कर सकते हैं. इनके बारे में भी आपको पहले से जानकारी रखनी चाहिए.

1 अगस्त से विमान ईंधन की कीमतों में भी बदलाव हो सकता है.1 अगस्त से कई बैंक अपने सर्विस पर लागू शुल्क में बदलाव करने वाले हैं. इनमें कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक भी शामिल है, जो अपने ग्राहकों के लिए एसएमएस अलर्ट चार्ज में बदलाव पहली तारीख से लागू करने जा रहे हैं. जैसे ujjivan स्मॉल फाइनेंस बैंक. इस बैंक के द्वारा मासिक सीमा के साथ 30 पैसे प्रति एसएमएस चार्ज लागू किया जाएगा, जो 1 अगस्त से प्रभावी हो जाएगा.

इस बैंक की ओर से ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वह डेबिट कार्ड मेंटेनेंस फीस या ऑनलाइन सर्विस चार्ज में किसी भी बदलाव के बारे में अपने बैंक से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार 1 अगस्त से जीएसटी से जुड़े नियमों में बदलाव होने जा रहा है. यह सीधे व्यवसाय, दुकान या ट्रेडिंग करने वालों पर असर डालेंगे. अगस्त महीने से इनवॉइस और वे बिल सिस्टम को बेहतर और ट्रांसपेरेंट बनाया जा रहा है. इसके तहत कई बदलाव 1 अगस्त से लागू हो जाएंगे. बिल टू शिप टू लेन देन में शिप टू GSTIN देना अनिवार्य होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *